कोटा ने गुड्स अर्निंग में 69 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया
पिछले साल की तुलना में 28.67 प्रतिशत अधिक रहा
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | कोटा
कोटा रेल मंडल वाणिज्य विभाग की टीम ने साल के प्रारंभ होने के पहले महीने में ही माल यातायात मद में अप्रैल 2018 में 69 करोड़ 12 लाख रुपए का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया गया है। जो कि पिछले साल अप्रैल 2017 के 53 करोड़ 72 लाख रुपए के आय की तुलना में 28.67 प्रतिशत अधिक है।
कोटा मंडल के विभिन्न माल गोदाम एवं साइडिंग से पिछले साल अप्रैल 2017 में कुल 158 रैक लोड किए गए थे। जिसका वजन 4 लाख 60 हजार टन था। इसमें से यूरिया के 46 रैक सीमेंट के, खाद्यान्न के 18 रैक, डीओसी के 8 रैक, कंटेनर के 14 रैक तथा अन्य माल के 7 रैक का लदान हुआ था। जबकि इस साल अप्रैल 2018 में कोटा मंडल में कुल 203 रैक लोड किए गए हैं। जिसका कुल वजन 5 लाख 83 हजार टन माल का लदान हुआ है। इसमें से यूरिया के 64 रैक, सीमेंट के भी 64 रैक, खाद्यान्न के 32 रैक, डीओसी के 8 रैक, कंटेनर के 12 रैक अन्य विविध माल के 23 रैक का लदान किया गया। सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि कोटा रेल मंडल में मुख्य रूप से बारां, बूंदी, बारां, भरतपुर, कोटा, से लोडिंग होती है। साथ ही चंबल फ र्टिलाइजर्स, एसीसी सीमेंट लाखेरी, डीसीएम श्रीराम फर्टिलाइजर्स मंगलम साइडिंग मोड़क सहित रावठारोड पर कंटेनर साइडिंग से माल लदान होता है।