टिकट चेकिंग के दौरान 204 मामले पकड़े, एक लाख रुपए से अधिक का राजस्व वसूला
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | कोटा
कोटा रेल मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने किलेबंदी कर अभियान चलाकर 204 केसों से 1,05590 रुपए राजस्व वसूला है।
सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन को बेस बनाकर सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश के निर्देश पर की गई कार्रवाई में कोटा-गंगापुरसिटी रेल खंड में टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा 22 ट्रेनों को चेक किया गया। अभियान में 63 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे 42,180 रुपए तथा अनियमित यात्रियों के 141 मामलों से 63,410 रुपए जुर्माना लगाकर 204 मामलों से 1,05590 रुपए राजस्व वसूला गया। डीसीटीआई अजय शर्मा के नेतृत्व में जब बिना टिकट यात्रियों व अनियमित यात्रियों की धरपकड़ की गई तो रेलवे स्टेशन पर स्थित बुकिंग विंडो पर यात्रियों की कतार लग गई। यात्रियों ने टिकट खरीदे। अभियान में सीटीआई विमल जैन सहित हेमराज ने 30 केसों से 19170 रुपए, अनिल पप्पन ने 20 केसों से 11425 रुपए, रामनाथ ने 19 केसों से 10895 का राजस्व वसूल किया।