-: समय :- सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कोटा | जनता की समस्या को जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाने के लिए दैनिक भास्कर द्वारा चलाया जा रहा रूबरू कार्यक्रम इस रविवार को वार्ड नंबर 30 में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में गोविंद नगर, प्रेम नगर सेकंड व थर्ड की जनता आ सकती है। उनके सवालों के जवाब महापौर महेश विजय, उपमहापौर सुनीता व्यास व पार्षद मोनू कुमारी देंगी।
वार्ड में सड़क, रोड लाइट, गंदगी, नालों की सफाई, सामुदायिक भवन, अतिक्रमण, पार्क, आवारा पशु, नाली पटान, पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल आदि की समस्याएं रहती हैंै। जनता इनके समाधान के लिए परेशान होती रहती है।
-: स्थान :- प्रेम नगर अफोर्डेबल सोसायटी स्थित सामुदायिक भवन