कोटा | शहर में बुधवार को आए तूफान के बाद गुरुवार को मौसम साफ रहा और धूप निकली। हालांकि उमस ने परेशान किया। कुछ देर हल्के बादल भी छाए।
गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री से बढ़कर 43.1 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री से बढ़कर 27.9 पर आ गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंधी-बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा और तेज धूप रहेगी। अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 280 के आसपास रहेगा।
दूसरे दिन भी बिगड़ी रही बिजली-पानी की व्यवस्था
बुधवार को आंधी के कारण शहर की बिगड़ी बिजली-पानी की व्यवस्था का असर गुरुवार को भी दिखाई दिया। मोटर मार्केट में गुरुवार की शाम तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। बसंत विहार, विज्ञान नगर, स्टेशन इलाके में भी बिजली आपूर्ति में व्यवधान रहा। नए कोटा में भी पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पाई। पार्षद विवेक राजवंशी ने कहा कि बुधवार को पूरी रात पानी व बिजली की व्यवस्था बिगड़ी रही। गुरुवार दिन भर पानी की मारामारी रही।