कोटा | सीबीएसई की ओर से आयोजित नीट-2018 के आवेदन फाॅर्म की तीन कैटेगरी में करेक्शन का मौका शुक्रवार तक ही रहेगा। इससे पहले करेक्शन के लिए ओपन की गई विंडो की डेडलाइन गुजर जाने के बावजूद कई स्टूडेंट्स करेक्शन से वंचित रह गए थे। सीबीएसई ने यह विंडो फिर से आेपन की है। स्टूडेंट्स के पास ऑप्शन रहेगा कि वह शुक्रवार शाम 5 बजे तक करेक्शन कर लें। डेट ऑफ बर्थ, उम्मीदवारों की कैटेगरी व निशक्तता के ऑप्शन में करेक्शन किया जा सकता है।