कोटा। कोटा रेल मंडल के लबान रेलवे स्टेशन के पास डाउन मेन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी के ईश्वर सिंह ने बताया कि मालगाड़ी के ड्राइवर ने लबान रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी थी कि एक युवक का शव ट्रैक के पास पड़ा है। इस सूचना पर जीआरपी कोटा को घटनाक्रम के बारे में बताया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव की शिनाख्त शंकरलाल (40) निवासी बड़ाखेड़ा लाखेरी बूंदी के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि शंकरलाल बुधवार रात को ही रिश्तेदार के यहां जाने के लिए रवाना हुआ था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।