कोटा। अनंतपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बताया कि परमानंद खटीक (37) राणपुर में एक फैक्ट्री में काम करता था। जो काम से लाैट रहा था, जिसे लौटते समय अनंतपुरा इलाके में अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार गया।