गवर्नमेंट कॉलेज के मेन गेट के पिलर में दरार, हादसे की आशंका
कोटा| गवर्नमेंट कॉलेज के मेन गेट के पिलर पर दरार आने से हादसे की आशंका बनी हुई है। साइंस कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट्स को यहां से सावधानीपूर्वक निकलने के निर्देश दिए हैं। कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आरएन सोनी ने बताया कि मेन गेट में लगा लोहे का गेट भारी होने से दीवार में गैप हो गया है। इसका एस्टीमेट तैयार करवा लिया है। जल्द ही इसे सही करवा दिया जाएगा।