पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूआईटी ने नगर निगम को सौंपा सामुदायिक भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | यूआईटी ने स्टेशन क्षेत्र की कैलाशपुरी बस्ती स्थित सामुदायिक भवन नगर निगम के सुपुर्द कर दिया है। अब इसमें आयोजन समारोह करने के लिए बुकिंग नगर निगम द्वारा की जाएगी। निगम की राजस्व समिति के अध्यक्ष महेश गौतम लल्ली ने बताया कि कैलाशपुरी के इस सामुदायिक भवन की मेंटिनेंस व सफाई की व्यवस्था पूर्व से ही नगर निगम द्वारा की जा रही थी। निगम द्वारा इसे पूर्ण रूप से सुपुर्द किए जाने के लिए यूआईटी को पत्र लिखा गया था। जिस पर यूआईटी ने गुरुवार को यह सामुदायिक भवन संचालन व संधारण के लिए नगर निगम को सुपुर्द कर दिया गया। यूआईटी के इंजीनियर जगदीश शर्मा ने गुरुवार को समिति अध्यक्ष महेश गौतम लल्ली, निगम की राजस्व अधिकारी रिंकल गुप्ता व सहायक राजस्व निरीक्षक विजय अग्निहोत्री को सामुदायिक भवन की चाबी सौंप दी।

खबरें और भी हैं...