कोटा | विज्ञान नगर इलाके से तीन दिन से एक दादी और पोते लापता हैं। परिजन काफी परेशान रहे, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने भी गुमशुदगी दर्ज नहीं की। मां ने अब गुरुवार को एसपी सिटी से गुहार लगाई है।
एसपी अंशुमन भौमिया को सौंपे गए ज्ञापन में मां इरम चौधरी ने कहा कि वो तलवंडी में रहती है। वो 14 मई को उसके बेटे गोहान यादव को उसकी दादी कविता यादव से मिलवाने विज्ञान नगर लेकर गई थी। जहां रात 8 बजे बाद दोनों विज्ञान नगर घर के बाहर से लापता हो गए, जिनका कई कोई पता नहीं चल सका है।