कोटा| स्काउट- गाइड की ओर से शुक्रवार को पॉलिथीन मुक्त कोटा जन चेतना अभियान के तहत जनजागरण रैली निकाली गई। सहायक राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। जो बालिका टिपटा से रवाना हुई जो कैथूनीपोल, इंद्रा मार्केट, पाटनपोल होकर फिर से स्कूल में संपन्न हुई।
स्काउट व गाइड रोवर रेंजर ने शहरवासियों को पॉलिथीन के दुष्परिणामों के बारे में बताया। इस मौके पर प्रिंसिपल ज्योति शर्मा और सहायक राज्य संगठन आयुक्त शेखावत ने पॉलीथिन मुक्त कोटा की बात कही। इस मौके पर मंजू गुप्ता, नरेश शर्मा, शिवा, रामेश्वर सेन, साक्षी, निशा गजेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे। 19 को नुक्कड नाटक के माध्यम से पॉलीथिन के दुष्परिणाम की जानकारी दी जाएगी।