पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • रामानंदाचार्य आवासीय योजना की लाॅटरी में 137 भूखंड आवंटित

रामानंदाचार्य आवासीय योजना की लाॅटरी में 137 भूखंड आवंटित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूआईटी ने नांता के पास रामानंदाचार्य आवासीय योजना की लाॅटरी निकालकर 137 भूखंडों का आवंटन कर दिया है। इसमें 148 भूखंड थे, लेकिन दो कैटेगरी में 11 आवेदन कम आने से उनकी लाॅटरी नहीं हो पाई।

यूआईटी ने नांता के पास मोहनलाल सुखाड़िया आवासीय याेजना के पास रामानंदाचार्य आवासीय योजना बनाकर इसमें 148 भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसमें सभी साइज के भूखंड रखे गए थे। योजना में 631 लोगों ने आवेदन किया, जांच में 10 आवेदन अपूर्ण पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गए। शुक्रवार शाम चार बजे अध्यक्ष आरके मेहता व सचिव आनंदीलाल वैष्णव की मौजूदगी में इसकी लाॅटरी निकाली गई। इसमें 137 लोगों को भूखंडों का आवंटन किया गया। दो कैटेगरी में 11 भूखंडों के लिए आवेदन नहीं आने से उन्हें रोक दिया गया।

खबरें और भी हैं...