पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैंक और सरस डेयरी के बीच हुआ समझौता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक ने कोटा सरस डेयरी के साथ बिजनेस बढ़ाने पर समझौता किया है। बैंक के जीएम एके मिश्र ने बताया कि समझौते के तहत कोटा-बूंदी जिले में स्थित बैंक की शाखाओं के माध्यम से ग्रामीणों को डेयरी उद्योग के लिए ऋण दिया जाएगा व सरस डेयरी द्वारा खरीदे गए दूध का भुगतान बैंक के माध्यम से ही किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एचएल मीना ने बताया कि कोटा क्षेत्र में बैंक की 59 शाखाएं हैं, इन सभी शाखाओं द्वारा ग्रामीणों को उत्तम नस्ल की भैंसों व गायों, दुग्ध संग्रहण के लिए फ्रीज, वाहन आदि के लिए ऋण दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...