कोटा| राधा माधव सेवा समिति की ओर से कुन्हाड़ी में चल रहे रासलीला महोत्सव के दूसरे दिन माखन चोरी, श्याम सगाई आदि प्रसंग सुनाए गए। अध्यक्ष महेश माहेश्वरी ने बताया कि रासलीला महोत्सव में सोमवार रात को भगवान सालिग्राम-तुलसी विवाह, माखन चोरी महोत्सव, कृष्ण भगवान की श्याम सगाई की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष मनीष मूंदड़ा, सचिव ओमप्रकाश गर्ग, मनोज विजय, पं. विश्वनाथ शर्मा व सचिव मनीष समदानी, अभिषेक मोतयानी, सुनील भटनागर उपस्थित थे।