पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने रक्तदान सहित कई आयोजन किए

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने रक्तदान सहित कई आयोजन किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत र| राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी सहित कई अग्रिम संगठनों द्वारा माल्यार्पण, संगोष्ठी व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी के आहवान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी नगर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसमें पूर्व मंत्री शांति धारीवाल,

प्रदेश महासचिव पंकज मेहता, देहात जिलाध्यक्ष सरोज मीणा, महासचिव पूनम गोयल, जफर मोहम्मद, शिवकांत नंदवाना, अनिल सुवालका, विद्याशंकर गौतम, मनोज दुबे, संजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप भाटिया, राजीव आचार्य , डॉ. विजय सोनी, लालचंद शर्मा, वसीम भाटी, दिनेश खटीक, मोहन सैनी, मंजू मेहरा आदि उपस्थित थे। कांग्रेस कार्यालय शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा कि राजीव गांधी के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रदेश महासचिव पंकज मेहता व कांग्रेस नेता नरेश विजयवर्गीय ने भी इस दौरान सभी को संबोधित किया। निगम स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा का दूध व दही से स्नान करवाया और पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर अनिल सुवालका, वरिष्ठ पार्षद दिलीप पाठक, मोहम्मद हुसैन, आसिफ मिर्जा, अजय भान सिंह, कपिल विजयवर्गीय, रितेश मालिया, त्रिलोक सिंह, खेमराज सिंह टीटू, सुखदेव प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया

कांग्रेस कार्यालय गुमानपुरा में देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रवक्ता उपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि संगोष्ठी की अध्यक्षता देहात कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज मीणा ने की। इस मौके पर राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। संगोष्ठी में पूर्व मंत्री भरत सिंह ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। रामगोपाल बैरवा ने भी संबोधित किया।। इधर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहित गौतम स्मृति में बच्चों को फलों का वितरण किया गया।

55 यूनिट रक्तदान किया

युवा कांग्रेस कोटा बूंदी लोकसभा अध्‍यक्ष भानु प्रताप द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 55 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस मौके पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। जिसमें युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव रमाकांत शर्मा, प्रदेश महासचिव रवि प्रताप, प्रदेश महासचिव विजय सिंह, प्रदेश सचिव सोहित मीणा, सूर्यप्रकाश मीणा, लोकसभा महासचिव अजय सिंह, अजय नागर, महावीर नायक, दिग्विजय राजावत, अनूप मेहरा, रघुवीर नागर, पवन मेहरा, रोहित मीणा,महावीर खटाना मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...