पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| प्रतापसिंह बारहठ शहादत शताब्दी समारोह के तहत माणिक भवन में सोमवार शाम को शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. एनपी कौशिक, यूआईटी सचिव आनंदीलाल वैष्णव, प्राध्यापक एमएल साहू व राजेंद्र मौजूद थे। इस अवसर पर प्रो. कौशिक ने कहा कि क्रांतिकारियों ने देश के लिए सब कुछ दे दिया। उन्होंने अपने प्राणों की चिंता नहीं की। सचिव आनंदीलाल वैष्णव ने कहा कि क्रांतिकारी भी चाहते तो खुद के परिवार के लिए जिंदगी जी सकते थे, लेकिन उन्होंने देश को सबसे पहले रखा। इस अवसर पर क्रांतिकारी दुर्गासिंह के परिवार से आए विजय सिसौदिया, अशफाक उल्ला के परिवार से आए प्रतिनिधि अशफाक, खुदी राम बोस के परिवार के नजदीक प्रकाश हलदर, चंद्रशेखर आजाद के परिवार के नजदीकी परिवार से आए हेमंत राय, ईश्वर सिंह के परिवार से आए सुखदेव को सम्मानित किया गया। शताब्दी समारोह के तहत ही मेवाड़ गौरव प्रांतीय रथ यात्रा मंगलवार सुबह बिजौलिया के लिए रवाना होगी।

खबरें और भी हैं...