कोटा| अल मदद एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सेंट्रल जेल में रोजदार कैदियों का रोजा इफ्तार प्रोग्राम शहरकाजी अनवार अहमद की सरपरस्ती में हुआ। इस मौके पर शहरकाजी ने कैदियों को इस्लाम के अौर पैगम्बर मोहम्मद की तालीम के अनुसार जिंदगी गुजारने बात कही। प्रेस सचिव वाहिद कुरैशी ने बताया कि जमात इस्लामी के गुलशेर अहमद साहिब ने कुरान को समझकर पढ़कर उस पर अमल करने की बात कही। समाज सेवी मो रफीक बेयलिम ने समस्त कैदियों को कैद सामाजिक सरोकार के कार्य करने बुराई के काम को छोड़ने शपथ दिलाई। इस मौके पर अल मदद सोसाइटी के अध्यक्ष जनाब नूर मोहम्मद, सचिव ताहिर अली ने क़ुरान ओर पैगम्बर मोहम्मद पर क्विज रखा। जिन कैदियों ने सही जवाब दिए उन्हें इनाम में पुस्तकें बांटी गई।