कोटा| पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय की ओर से पॉलीथिन मुक्त कोटा अभियान के तहत रैली निकाली गई। आवासन मंडल विद्यालय कोटा से प्रकाश जायसवाल, दिलीप माथुर व प्रीति कुमारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत ने बताया कि केशवपुरा पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर खुशी गुर्जर, द्वितीय स्थान पर अंजली यादव रही।