पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • दो पक्षों के विवाद के बाद स्वर्ण रजत मार्केट दिनभर बंद रहा, कार्रवाई पर अड़े व्यापारी

दो पक्षों के विवाद के बाद स्वर्ण रजत मार्केट दिनभर बंद रहा, कार्रवाई पर अड़े व्यापारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वर्ण रजत मार्केट के अध्यक्ष व एक व्यापारी का विवाद सोमवार को भी जारी रहा। इसके चलते सोमवार को स्वर्ण रजत मार्केट दिनभर बंद रहा। एक पक्ष ने एसपी और कोतवाली सीआई को ज्ञापन दिया, जबकि दूसरे पक्ष ने भी मार्केट के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में कुछ व्यापारियों ने दुकानें खोल ली।

अध्यक्ष रमेश सोनी का कहना है उन्होंने सत्यप्रकाश और सुधीर आर्य के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में कार्यकारिणी के निर्णय पर दिनभर बाजार बंद रखा और इसके बाद कोतवाली सीआई और एसपी को ज्ञापन दिया गया। इसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अध्यक्ष व अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई है। वहीं, सुधीर आर्य ने बताया कि अध्यक्ष ने प्रमुख गेटों पर ताला लगवा दिया। इसके विरोध में व्यापारी स्वर्ण रजत मार्केट के पूर्व महामंत्री आत्मदीप आर्य की अगुवाई में गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व सभी द्वार खुलवाने की मांग कर रहे थे। सभी व्यापारी रामपुरा कोतवाली पहुंचे। इसके बाद थानाधिकारी कोतवाली रामपुरा छुट्टनलाल मीणा व मकबरा थानाधिकारी शौकत अली ने मौके पर पहुंच कर सभी गेट खुलवाए। करीब 3 बजे बाद कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोली। कोतवाली सीआई छुट्टनलाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मामले दर्ज हैं, जांच की जा रही है। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस दिनभर शांति व्यवस्था के लिए वहां लगी हुई थी।

खबरें और भी हैं...