कोटा|उत्तर प्रदेश के बलिया जिला निवासी कोचिंग छात्र सूर्यप्रताप (17) द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने के मामले में नया मोड़ आया है। सोमवार को कोटा पहुंचे परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया और मामले में हत्या की आशंका जताई है।
मनीष का कहना है कि उनका बेटा सुसाइड नहीं कर सकता। वह पढ़ाई में भी अच्छा था आैर उसे किसी तरह का कोई तनाव नहीं था। हालांकि, हत्या का आरोप किसी पर नहीं लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इधर, पोस्टमार्टम के पहले पोस्टमार्टम रूम के बाहर सूर्यकांत के परिजन उसके मकान मालिक से झगड़ पड़े। उनका आरोप था कि उसने बिना पुलिस को बताए छात्र को फंदे से क्यों उतारा? गौरतलब है कि सूर्यप्रताप रंगबाड़ी इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा था। जहां उसने पंखे से लटककर रविवार को आत्महत्या कर ली थी।