कोटा| आरकेपुरम थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह युवती को अस्पताल में भर्ती करवाकर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय पूनम सोनी उर्फ गोलू शादीशुदा थी, जिसके दो बच्चे हैं। वह दो साल पहले कोटा परिजनों से मिलने आई थी।