कोटा| मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्टर गौरव गोयल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान तृतीय चरण के शेष कार्यों को समय पर पूरा कराने और चतुर्थ चरण के लिए प्री सर्वे के जल्द निपटारे के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि तृतीय चरण के कार्यों को जून तक व द्वितीय चरण के अधूरे कार्यों को 31 मई तक पूरा किया जाए। उन्होंने इसके लिए जनप्रतिनिधियों और जनता से भी सहयोग लेने की बात कही है।