कोटा| रथकांकरा वनखंड की वन भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए वन विभाग मानसून सत्र में 25 हजार पौधे रोपेगा। रेंजर दाताराम के अनुसार 50 हेक्टेयर में विभाग प्लांटेशन करेगा। जिस पर करीब 16 लाख रुपए का बजट खर्च होगा। उन्होंने कहा प्रति हेक्टेयर 500 पौधे लगाने के लिए विभाग ने मार्च माह तक 15 हजार गड्ढे खुदवा दिए थे। 15 जून तक बाकी 10 हजार गड्ढे ओर खुदवा दिए जाएंगे।