पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार माॅनिटरिंग जरूरी: गोयल

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार माॅनिटरिंग जरूरी: गोयल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर गौरव गोयल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मौसमी बीमारियों की निगरानी एवं समय पर उपचार के लिए चिकित्सा अधिकारी निरंतर मॉनिटरिंग कर प्रभावी कार्य करें। उन्होंने मलेरिया, डेंगू, आई फ्लू व स्क्रबटाइफस की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों के प्रति जनजागृति के लिए आम लोगों को सावचेत करें तथा लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी दें। उन्होंने बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं उपयोगिता सुनिश्चित करने, बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों से पीड़ित रोगियों के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर लार्वा रोधी गतिविधियां आयोजित करने, स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए आसपास के घरों में नमूने लेकर प्राथमिक उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...