राजस्थान शारीरिक शिक्षा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रारंभिक शिक्षा के उपनिदेशक कान सिंह को ज्ञापन देकर कोटा में एक साथ दो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करवाने का विरोध किया है। जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि 14 वर्षीय जूडो व एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी कोटा जिले को मिली है। ज्ञापन देने वालों में जमनलाल, देवालाल शामिल रहे।