कोटा| इन्द्र विहार विकास सोसायटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम मीटिंग वृंदावन गार्डन में की गई। बैठक में अध्यक्ष छुट्टन लाल शर्मा ने बताया कि इन्द्र विहार में अतिक्रमण की समस्या के सुधार को लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में रविन्द्र त्यागी, राजकुमार माहेश्वरी, अशोक लढ्ढा, विधायक संदीप शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।