वेब लिंक से मिलेगा ट्रेन के टिकट का रिफंड
कोटा | ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री अगर अंतिम समय किसी कारण से यात्रा निरस्त करते हैं तो अब उन्हें आसानी से टिकट राशि का रिफंड मिल सकेगा। रेलवे ने टिकट निरस्त के बाद रिफंड के नियम को आसान करते हुए एक नई वेब लिंक बना दी है। रिफंड पाने के लिए पीएनआर नंबर द्वारा राशि वापसी की जा सकती है।