पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 60 किमी की रफ्तार से आया तूफान; 200 से अधिक पेड़ उखड़े, बिजली तंत्र ध्वस्त, रात 1 बजे तक गर्मी से परेशान होते रहे लोग

60 किमी की रफ्तार से आया तूफान; 200 से अधिक पेड़ उखड़े, बिजली तंत्र ध्वस्त, रात 1 बजे तक गर्मी से परेशान होते रहे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में बुधवार शाम को लगभग 20 मिनट तक तूफान के साथ बारिश आई। इस दौरान 3 मिनट तक हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रही। इसके चलते शहर के कई इलाकों में 200 से अधिक पेड़ उखड़ गए। कई इलाकों में पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, होर्डिंग्स उखड़ गए। आंधी ने शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। पेड़ गिरने से कई इलाकों में बिजली के खंभे और तार टूट गए। इंसुलेटर भी पंचर हो गए। बसंत विहार व तलवंडी में देर रात 1 बजे तक बिजली गुल रही। अंधड़ के दौरान रावतभाटा मार्ग स्थित अकेलगढ़ वाटर हैडवर्क्स की बिजली सप्लाई 4:50 से 5 बजे तक बंद रही। इससे शहर की पेजयल सप्लाई प्रभावित हुई। भामाशाह मंडी में करीब 60 से 70 हजार बोरी जिंस भीग गई। इसमें अधिकतर गेहूं है जो व्यापारियों का है। एफसीआई के भी 2500 कट्‌टे भीगे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शाम को 4:40 से 5 बजे तक आंधी आई। इस दौरान हवा की औसत रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे रही। शाम 4:40 से 4:43 बजे तक हवा की रफ्तार 60 किमी रही। गुमानपुरा और शॉपिंग सेंटर में एक दर्जन से अधिक पेड़ उखड़ गए। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। देर रात तक विज्ञान नगर, दादाबाड़ी, शॉपिंग सेंटर, तलवंडी, बसंत विहार, इंद्र विहार, महावीर नगर और केशवपुरा समेत एक दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली गुल रही। गर्मी और उमस से परेशान लोग बिजली कंपनी के कॉल सेंटर पर फोन करते रहे, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला।

अधिकतम तापमान



6.5

एमएम बारिश

पहली बारिश में विद्युत तंत्र गड़बड़ाया, आधे से ज्यादा शहर हुआ परेशान : शहर में आई इस मौसम की पहली बारिश व आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने, विज्ञापन होर्डिंग्स व फ्लैक्स आदि उड़ कर विद्युत लाइनों पर गिरने के कारण बसंत विहार, दादाबाड़ी, इंद्र विहार, कंसुआ, नांता, कुन्हाड़ी, गुमानपुरा, शॉपिंग सेंटर सहित कई क्षेत्रों में 11 केवी लाइनों में फॉल्ट आए और तार टूट गए। कुछ जगहों पर इंसुलेटर पंक्चर हुए। इस कारण लाइट बंद रहीं। कई इलाकों में तो रात 12 बजे तक भी लाइट चालू नहीं हो पाई थी। केईडीएल का कहना है कि जहां भी फाल्ट आए हैं तथा तार टूटे हैं उन्हें दुरुस्त करने में टीमें लगी हुई हैं।

तूफान-बारिश से गिरा पारा

42.9

तूफान का साइड इफेक्ट : आज कई इलाकों में नहीं आएगा पानी

घोड़े वाले चौराहे पर राहगीर घायल

शाम को अचानक आए इस तूफान के बीच एक राहगीर घोड़े वाले चौराहे से गुमानपुरा की तरफ जा रहा था। अचानक तेज हवा और बारिश आई तो उसके सिर से उड़ती हुई कोई वस्तु टकरा गई। इससे वो बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे संभाला। कुछ देर बाद होश में आने पर वो चला गया

आज यहां पेयजल संकट की संभावना : विज्ञान नगर जलदाय विभाग के पंप हाऊस की साढ़े 4 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। गुरुवार को विज्ञान नगर, संजय नगर, नई धानमंडी व छावनी इलाके में पेयजल संकट की संभावना है। दादाबाड़ी, तलवंडी, जवाहरनगर आदि इलाकों में भी पेयजल संकट हो सकता है।

व्यापािरयों का जिंस भीगा: भामाशाहमंडी में खुले में रखा करीब 60 से 70 हजार बोरी जिंस भीग गया। इसमें से अधिकतर गेहूं है। यह 90 फीसदी से ज्यादा माल व्यापारियों का है। वहीं एफसीआई के यार्ड में भी 2500 कट्टे पानी में भीगे हैं। मंडी में कुछेक जगह पर मामूली पानी भी भर गया।

डिग्री था दोपहर 3.30 बजे का पारा, 5:30 बजे 35.80 पहुंचा

रावतभाटा रोड : पेड़ के नीचे दबी बाइक

शहर के रावतभाटा रोड पर 8 साल पुराना पारख का पेड़ जड़ से उखड़ गया। यहां दो बाइक दब गई। यहां से निकल रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बारिश थमने के साथ लोगों ने पेड़ के नीचे से बाइक को निकाला। वहीं, शॉपिंग सेंटर एरिया में तेज अंधड़ के साथ पेड़ के साथ भारी-भरकम टहनियां गिर पड़ी। यहां कार को नुकसान पहुंचा है। यहां लोगों ने पेड़ों को वाहनों से मशक्कत के बाद हटाया।

बिजली का इंतजार

12

से अधिक कॉलोनियों में रात 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही

दोपहर 3 बजे तक तेज धूप और लू की स्थिति बनी रही। आंधी और बारिश के असर से 1 घंटे में तापमान 1.2 डिग्री गिर गया। साढ़े 4 बजे तापमान 37 डिग्री था। वहीं आंधी के बाद 5.30 बजे तापमान 35.8 पहुंच गया। सुबह जहां 8:30 बजे का पारा 32.8 डिग्री था जो 11:30 बजे 40.6 डिग्री और दोपहर 2:30 बजे बढ़कर 42.4 डिग्री पहुंच गया। शाम 8.30 बजे पारा 34 डिग्री दर्ज हुआ।

सीएडी रोड: जेसीबी से हटाए पेड़ और टहनियां

घोड़े वाले चौराहे से सीएडी के बीच अचानक तीन पेड़ और भारी टहनियां गिर गई। हालांकि इसमें किसी भी तरह का हादसा नहीं हुआ है। यहां निगम प्रशासन की ओर से जेसीबी से एक तरफ कर मार्ग सुव्यवस्थित किया गया है। बंगाली कॉलोनी के व्यस्ततम मार्ग पर अचानक तूफान से पेड़ उखड़ने से कई कार और बाइक दब गई। इससे वाहनों के शीशे टूट गए। यूआईटी कैंपस में भी पेड़ गिर गया।

भामाशामंडी में भी असर

70

हजार बोरी जिंस भीग गया भामाशाह मंडी और एफसीआई के यार्ड में

पश्चिमी विक्षोभ के असर से आया स्कवाल तूफान

मौसम वैज्ञानिक अजीतपाल भाटिया के अनुसार ऐसे तूफान को स्कवाल (झंझावत) कहते हैं। इसमें एक-दो मिनट तक तेज अंधड़ या तूफान आते हैं। तूफान में हवा की रफ्तार 60 किमी तक होती है। इसके साथ बारिश की बौछार भी आती है। आम तौर पर ऐसे तूफान मानसून के दौरान आते हैं। इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना रहती है। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से अचानक स्कवाल की स्थिति बनी। जबकि सामान्य आंधी में विजिबिलिटी कम हो जाती है और हवा की रफ्तार 12 से 24 किमी तक होती है।

दादाबाड़ी: पेड़ गिरने से बिजली के तार टूटे

शहर के दादाबाड़ी इलाके में मकान नंबर 336 के पास पेड़ के अचानक पेड़ के गिरने से बिजली के तार टूट गए। इस इलाके में बिजली गुल हो गई। ध्यानचंद स्टेडियम के पास भी कई पेड़ गिर गए जिसके नीचे वाहन दब गए। वहीं, सरकारी डिस्पेंसरी के पास भी पेड़ गिरने से बाइक भी दब गई। यूआईटी कैंपस में गूलर के पेड़ से एक हिस्सा टूटकर गिर गया।

खबरें और भी हैं...