पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • भागलपुर गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल कोटा होकर चलेगी

भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल कोटा होकर चलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
18 मई से 15 जून तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर| कोटा

गर्मी के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने भागलपुर-गांधीधाम-भागलपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन पांच-पांच ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर के बीच 18 मई से 15 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को एवं वापसी में गाड़ी संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम के बीच 21 मई से 18 जून तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। ट्रेन 17 कोच की होगी। ट्रेन गांधीधाम से शाम को 5.40 बजे रवाना होकर सुबह 8.30 बजे भवानीमंडी, सुबह 9.50 बजे कोटा, 11.15 बजे सवाईमाधोपुर, दोपहर 12.15 बजे गंगापुरसिटी, 12.58 बजे हिंडौनसिटी, डेढ़ बजे बयाना, भरतपुर 2.25 बजे व भागलपुर शाम 6 बजे पहुंचेगी। भागलपुर से गांधीधाम के लिए ट्रेन भागलपुर से सुबह 6.30 बजे रवाना होगी। सवाईमाधोपुर ट्रेन दोपहर दोपहर 1.40 बजे पहुंचेगी। कोटा ट्रेन दोपहर 3.10 बजे आएगी। गांधीधाम ट्रेन सुबह 8 बजे पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...