पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटीजन फीडबैक में कोटा देश में नंबर वन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 का रिजल्ट जारी कर दिया। अभी केवल फर्स्ट, सेकंड, थर्ड रैंकिंग व 52 अवार्ड जारी किए गए हैं। अन्य शहरों की रैंकिंग गुरुवार तक जारी होने की संभावना है। अवार्ड के लिए इस बार अलग-अलग श्रेणी बनाकर शहरों की तुलना की गई। इसमें बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक का अवार्ड कोटा को मिला है। यानि सिटीजन फीडबैक में कोटा नगर निगम देश में पहले स्थान पर रहा। स्वच्छता एप डाउनलोड करने में कोटा देश में 16 वें नंबर पर रहा। कोटा ने 29 हजार से अधिक फीडबैक दिए थे वहीं 24 हजार से अधिक स्वच्छता एैप डाउनलोड किए थे। दैनिक भास्कर ने इसके लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया था।

देश के 4023 शहरों में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्वच्छता सर्वे करवाया गया था। बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के तथा 29 राज्य स्तर के अवार्ड है।

इंदौर दूसरे साल भी सबसे साफ शहर, भास्कर और निगम के अभियान से कोटा को मिला अवॉर्ड

इसलिए सिटीजन फीडबैक में अव्वल आया कोटा

पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष डोर-टु -डोर कचरा संग्रहण शुरू किया गया।

सुलभ शौचालय और घर-घर टायलेट बनाए गए।

पुराने कचरा पाइंट हटाकर नए तरीके के कचरा पाइंट बनाए गए, ताकि कचरा सड़कों पर न फैले

सफाई की मॉनीटरिंग के लिए सीसी टीवी कैमरे लगाए गए।

निगम ने जगह-जगह जाकर लोगों से सिटीजन फीडबैक भरवाया।

दैनिक भास्कर ने अभियान चलाकर एप डाउनलोड करवाए व सिटीजन फीडबैक भरवाया।

भास्कर-निगम ने चलाया अभियान, 29 हजार लोगों ने दिया फीडबैक : इसके लिए दैनिक भास्कर और नगर निगम ने मिलकर महाभियान चलाया। एक साथ 65 वार्डों में सफाई अभियान चलाया तथा 24 हजार एप डाउनलोड करवाए। इसके लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में कोटा का नाम दर्ज हुआ। इस रैंकिंग में इसका भी बहुत बड़ा योगदान रहा।

पिछले वर्ष 341वें नंबर पर था कोटा : स्वच्छता सर्वे की रैंकिंग में वर्ष 2017 में कोटा देश में 341 वें नंबर पर आया था। उस समय ये सर्वे देश के 500 शहरों के बीच हुआ था।

सिटीजन फीडबैक में नंबर वन आना, शहर के लिए बड़ी उपलब्धि रही है। इसके लिए शहरवासियों का आभार जिन्होंने निगम के प्रयासों की सराहना की और प्रोत्साहित किया। - महेश विजय, महापौर

सफाई के लिए किए गए प्रयासों को शहर ने सराहा और फीडबैक देने में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसी का परिणाम है कि कोटा देश में अव्वल आया है। ये प्रयास लगातार जारी रहेंगे। - सुनीता व्यास, उपमहापौर

खबरें और भी हैं...