पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बूंदी में जिला आबकारी अधिकारी, सीआई और ड्राइवर ढाई लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बूंदी में जिला आबकारी अधिकारी, सीआई और ड्राइवर ढाई लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| चित्तौड़गढ़ एसीबी ने बुधवार शाम बूंदी में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला आबकारी अधिकारी कमलेश परमार, आबकारी निरीक्षक मनीषा राजपुरोहित और उसके ड्राइवर रूपलाल को ढाई लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की एक टीम ने परमार को उनके देवपुरा के शीतला नगर में किराए के मकान से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए और दूसरी टीम ने आबकारी निरीक्षक व उनके ड्राइवर को एक लाख की रिश्वत के साथ जिला आबकारी कार्यालय से गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक के लिए ड्राइवर ने रिश्वत में एक लाख रुपए लिए थे। ढाई लाख की रिश्वत शराब की दुकान की लोकेशन बदलने और मासिक बंधी के रूप में ली। दो बड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी से आबकारी महकमे में हड़कंप मच गया। चित्तौड़गढ़ एसीबी के एएसपी चिरंजीलाल मीणा के नेतृत्व में दो सीआई के साथ 15 सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की। इनमें लेडी कांस्टेबल भी शामिल थीं।

आरोपी जिला आबकारी अधिकारी, निरीक्षक मनीषा व ड्राइवर

ठेके की जगह बदलने व मासिक बंधी के लिए मांगी थी घूस

एसीबी एएसपी चिरंजीलाल मीणा ने बताया कि बूंदी जिले के लांबाखोह गांव के भगवतसिंह और हिम्मतसिंह ने 11 मई को चित्तौड़गढ़ चौकी पर रिपोर्ट दी। जिसके मुताबिक गणेशपुरा (डाबी) में उनका देशी शराब का ठेका है। बिक्री कम होने के कारण वे शराब ठेके की लोकेशन बदलकर देवाजी का खेड़ा गांव करना चाहते थे। वे लोकेशन बदलवाने के लिए कई दिनों से आबकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। इसके बदले जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी निरीक्षक एक-एक लाख रुपए मांग रहे थे। सत्यापन में जिला आबकारी अधिकारी ने 3 लाख रुपए मांगे। इसमें 2 लाख रुपए ठेके की लोकेशन बदलने के और एक लाख रुपए जनवरी से बकाया चल रही ठेके की बंधी के शामिल थे। फिर ढाई लाख में सौदा तय हो गया था। तीनों आरोपियों को कोटा की एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर, गिरफ्तार आबकारी निरीक्षक मनीषा ने सवाई माधोपुर में तैनात सहायक आबकारी अधिकारी परमानंद पाटीदार पर फंसाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। उधर, जिला आबकारी अधिकारी कमलेश परमार के गिरफ्तार होने के बाद बुधवार देर शाम डूंगरपुर एसीबी ने उनके घर पर छापा मारा। यहां तलाशी में कुछ गहने, बैंक डायरियां, चेक बुक मिली है।

खबरें और भी हैं...