- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- हाइवे पर चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर जलते ट्रक काे आबादी से एक किमी दूर ले गया, ड्राइवर खलासी ने कूदकर बचाई जान
हाइवे पर चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर जलते ट्रक काे आबादी से एक किमी दूर ले गया, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान
उदयपुर | उदयपुर जिले के खेरवाड़ा कस्बे में एनएच 8 पर मंगलवार रात करीब एक बजे अहमदाबाद से कपड़ा, मोटर, वायर भरकर कोटा जा रहे एक चलते ट्रक में आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को आबादी से एक किमी तक भगाया। इसके बाद चालक और खलासी ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। ड्राइवर कोटा निवासी अब्दुल हमीद ने बताया कि ट्रक लेकर अहमदाबाद से कोटा जा रहा था। खेरवाड़ा पंचायत समिति के सामने से गुजरते वक्त आग लगने का पता लगा था।