अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
कोटा| गोदाम से शराब बेचने पर प्रकरण दर्ज किया। धाकड़खेड़ी डाढ़ देवी मोड़ पर आरोपी दिलीप को गिरफ्तार करके 22 पव्वे देसी शराब जब्त की गई। इसी तरह मल्टीमेटल कॉलोनी बॉम्बे योजना निवासी राम सिंह से 24 पव्वे जब्त किए। सूचना पर जलोदा खातियान गांव में भी दबिश दी गई, लेकिन वहां अवैध शराब नहीं मिली।
वहीं, शहर में अवैध शराब की बिक्री समेत अन्य शिकायतों को लेकर बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी शंभूदयाल मीणा ने सभी शराब ठेकेदारों की बैठक ली। बैठक में लाइसेंसधारकों या उनके प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकान में शराब नहीं पिलाएं और एमआरपी से ज्यादा रेट पर शराब की बिक्री नहीं करें। उन्होंने समय पर दुकानें खोलने व बंद करने के भी कड़े निर्देश दिए। उधर, बुधवार को आबकारी विभाग की अलग-अलग टीमों ने एमआरपी से ज्यादा रेट पर शराब बेचने के दो मामले दर्ज किए। डीईओ ने कहा कि ओवररेट से संबंधित शिकायत विभाग के टोल फ्री नंबर 18001806436 पर भी की जा सकती है।