पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • जिनागम शिक्षण शिविर आज से, बच्चे धार्मिक व पारिवारिक संस्कार सीखेंगे

जिनागम शिक्षण शिविर आज से, बच्चे धार्मिक व पारिवारिक संस्कार सीखेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| दिगंबर जैन मंदिर, नसियांजी दादाबाड़ी में जिनागम शिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें बच्चे आज से जैन संस्कार व पारिवारिक संस्कार सीखेंगे। रतन लाल बैनाड़ा ने बालिका छात्रावास के सामने भोजनशाला का उद्घाटन किया। राजेन्द्र हरसौरा, हुकम जैन काका, परिवार के द्वारा झंडारोहण किया गया। चित्र अनावरण भागचंद टोंग्या, अमन टोंग्या टोंग्या एवं दीप प्रज्ज्वलन बाबूलाल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रेम बजाज थे। रतन लाल बैनाड़ा ने शिविर के बारे में जानकारी दी। नरेश जैन कहा कि 67 शिविर लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में राजमल पाटोदी, विनोद टोरड़ी, हुकम काका, नरेश जैन, रिषभ मोहिवाल, सीए अजय जैन, पारस जैन, जय कुमार सबदरा, बबलू , पारस पत्रिका, राजेश , मनोज आदिनाथ, विजय दुगेरिया, अंजली जैन सभी ने सामूहिक रूप से सम्मान किया।

खबरें और भी हैं...