कोटा| कोटा के युवा लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की मॉडलिंग कॉम्पीटिशन में सफलता हासिल कर रहे हैं। कोटा की बेटी अंशिका ने 14 मई को केरल में आयोजित मिस सुपर ग्लोब मॉडलिंग कॉम्पीटिशन में फर्स्ट रनरअप रहीं। अंशिका इससे पहले जनवरी 2018 में मिस कोटा भी चुनी जा चुकी हैं। अप्रैल में जयपुर में आयोजित फेब मिस राजस्थान भी रहीं। मिस सुपर ग्लोब अंशिका का चयन मॉडलिंग के लिए कंबोडिया में भारत के प्रतिनिधित्व के लिए किया गया है।