पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • भास्कर के सेव बर्ड अभियान से जुडे़े स्टूडेंट, बांधे परिंडे

भास्कर के सेव बर्ड अभियान से जुडे़े स्टूडेंट, बांधे परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| भास्कर की पहल एक सकोरा पानी और एक मुट्ठी दाना अभियान से जुड़कर महेन्द्र एकेडमी महावीर नगर में भी 70 स्टूडेंट ने सकोरे लिए और उसमें दाना-पानी डालने का संकल्प लिया गया। इस दौरान निदेशक मयंक भाटिया, मोनिता भाटिया ने स्टूडेंट को शपथ दिलाई। वही, गोरधनपुरा स्थित ममता करणी नगर विकास समिति बालगृह के बच्चों ने भास्कर के अभियान सेव बर्ड एक सकोरा पानी और एक मुट्ठी दाना से जुड़कर करणी प्राथमिक विद्यालय में पानी बचाने की शपथ लेकर बालगृह प्रांगण में पक्षियों के पीने के पानी के लिए परिंडे बांधे एवं दाने की व्यवस्था की। बालगृह अधीक्षक हर्षित गौतम ने बताया कि पक्षियों के लिए 11 परिंडों को बांधकर पानी को व्यर्थ नहीं बहाने की शपथ दिलाई गई। महेशचंद मीणा, विष्णु सक्सेना, बाल कल्याण अधिकारी पूनम तिवारी, सत्यनारायण, किरन चंदावत, सीमा सुमन, आशा ओझा, माया मीणा ने भी शपथ ली। इधर, यूथ एक्शन फॉर सोसायटी के सदस्यों ने उम्मेद पार्क नयापुरा मे परिंडे बांधे। संस्थापक अध्यक्ष चंदू पांचाल, कोमल वर्मा, विमल आज़ाद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...