कोटा| आंवली-रोझड़ी में यूआईटी की करीब 500 बीघा जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए वहां चारदीवारी करवाने की योजना बनाई है। इस पर करीब डेढ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यूआईटी प्रशासन ने आवंली-रोझड़ी में करीब पांच सौ बीघा जमीन काे सरकारी उपक्रमों के लिए छोड़ा हुआ है। चूंकि अब विधानसभा चुनाव आने वाले हैं, जिसमें बड़ी संख्या में यहां अतिक्रमण होने की आशंका है। इसे देखते हुए यूआईटी ने इस जमीन को अपने अधिकार में करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए बजट तैयार करके चारदीवारी बनाने काम शुरू किया जा रहा है। यूआईटी यहां पर करीब पांच हजार अफार्डेबल आवास बनाने की योजना पर भी काम कर रहा है।