कोटा| कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद आने के बाद हुए राजनीतिक उठापटक को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कांग्रेस द्वारा 18 मई शाम 4 बजे कलेक्ट्री पर प्रदर्शन कर व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन को आमंत्रित नहीं किया गया।