कोटा| कोटा रेल मंडल से एक जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मचारी एवं पारिवारिक पेंशनरों को 7वें वेतन आयोग के तहत पेंशन का रिवाइज्ड पीपीओ दिया जाएगा। परिवार पेंशन के संशोधित पीपीओ की प्रति डीआरएम कार्यालय कोटा के कल्याण अनुभाग 25 मई व 8 जून को सुबह 10 से शाम को 6 बजे तक वितरित किए जाएंगे। पेंशनर्स पीपीओ की प्रति प्राप्त करने के लिए लेखा विभाग द्वारा पूर्व में जारी पीपीओ की प्रति या रेल विभाग से जारी कोई भी आईडी या सेवा से संबंधित दस्तावेज साथ में लेकर पीपीओ की प्रति प्राप्त कर सकते।
एंप्लाइज यूनियन के मुकेश गालव, एसके भार्गव ने इस मुद्दे को स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में भी उठाया। मजदूर संघ के मंडल सचिव एसडी धाकड़ ने बताया कि मामले को मजदूर संघ ने डीआरएम के साथ हुई स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में उठाया था। कोटा मंडल में लगभग 10,000 से अधिक वर्ष 2016 के पूर्व के पेंशनधारक हैं।