पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला बंदियों को दी कानून की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जेल में महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों को जागरूक करने के लिए गुरुवार से विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत कारागृह में महिला बंदियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव व न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि ज्यादातर महिला बंदी अशिक्षित होती हैं और उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी नहीं होती। रिटेनर अधिवक्ता आशीष भारद्वाज ने भी महिला के विधिक अधिकारों के बारे में बताया। डॉ. दिनेश मेघराजानी और डॉ. शालिनी कुंदनानी ने महिला कैदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शिविर में अधिवक्ता सुनीता वर्मा, दीपिका अरोड़ा और पूजा बंगा मौके पर मौजूद रही। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विधिक जागरूकता टीम ने कुन्हाड़ी चौराहे पर विधिक शिविर लगाया।

खबरें और भी हैं...