कोटा| कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश खटीक की सरस डेयरी की दूध सप्लाई बंद किए जाने के बाद शुक्रवार को पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला, पीसीसी सदस्य डॉ. जफर मोहम्मद, निगम में प्रतिपक्ष नेता अनिल सुवालका, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजू मेहरा के साथ खटीक की डेयरी पर पहुंचे और उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही। उधर, इसी मसले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और कहा कि राजनीतिक द्वेषतावश ऐसा किया गया है।