पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, तीन हिस्सों में कटा शरीर

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, तीन हिस्सों में कटा शरीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति का शरीर तीन हिस्सों में कटकर अलग-अलग हो गया, जिससे उसकी पहचान करने में पुलिस को खासा मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि स्टील ब्रिज के आस-पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जो ट्रेन की चपेट में आया हुआ है। पुलिस पहुंची तो शव तीन हिस्सों में कटा था, जिससे उसकी पहचान देर शाम को छावनी निवासी 50 वर्षीय गणेश प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह हादसा है अथवा सुसाइड पुलिस कारणों की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...