पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती एक युवक के साथ पिछले दो साल से लिव इन रिलेशन में रह रही थी। पुलिस को युवती की मौत का पता गुरुवार रात एमबीएस अस्पताल से चला। युवक उसे भर्ती करवाकर फरार हो गया। युवक ने अस्पताल में युवती द्वारा फांसी लगाने की बात बताई है। पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय पूनम सोनी उर्फ गोलू शादीशुदा थी। उसके दो बच्चे भी हैं। वह दो साल पहले कोटा परिजनों से मिलने आई। यहां पर वह दादाबाड़ी, हनुमान बस्ती निवासी बद्रीनाथ के साथ लिव-इन में रहने लगी और यूपी में पति व बच्चों को छोड़ दिया। बद्रीनाथ भी पहले से दो बच्चों का पिता है। करीब 4 माह से आरकेपुरम बी में किराए में साथ रह रहे थे।

भाई बोला- हत्या कर फांसी पर लटकाया गया

पूनम के भाई सत्यनारायण ने मीडिया के सामने आरोप लगाया है कि पूनम आत्महत्या नहीं कर सकती। बद्रीनाथ ने ही पूनम की हत्या कर फांसी पर लटकाया और फिर अस्पताल में भर्ती करवाकर फरार हो गया। उसका कहना है कि कुछ समय से पूनम परेशान चल रही थी। वो हनुमान बस्ती स्थित उस के घर भी आई थी, लेकिन वापस चली गई। भाई का आरोप है कि जब भी वो उनकी तलाश करते तो बद्रीनाथ और पूनम मकान बदल लेते थे।

पुलिस बोली- बद्रीनाथ फरार है, दर्ज होगा मुकदमा

हमें फांसी की किसी ने कोई सूचना नहीं दी, एमबीएस अस्पताल से सूचना मिली है। घटना के बाद से बद्रीनाथ फरार भी है। इसलिए मामला संदिग्ध है। शनिवार को परिजनों के समक्ष ही वो कमरा खोला जाएगा। घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का लगता है, परिजनों ने भी इसी आशय की शिकायत दी है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों की राय के बाद मुकदमा दर्ज करेंगे। -प्रताप राव, एसआई आरकेपुरम थाना

खबरें और भी हैं...