पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • पति को गिरफ्तार करने से गुस्साई पत्नी ने थानेदार व कांस्टेबल का अंगूठा चबाया

पति को गिरफ्तार करने से गुस्साई पत्नी ने थानेदार व कांस्टेबल का अंगूठा चबाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक महिला ने उसके पति को गिरफ्तार करने का गुस्सा थानेदार और कांस्टेबल पर निकालते हुए शुक्रवार को थाने में घुसकर उनके साथ अभद्रता कर दी। महिला ने दोनों के हाथ का अंगूठा चबा डाला और पति भी उनसे मारपीट करने पर उतारू हो गया। मामला नयापुरा थाने का है। जब यह साथी पुलिसकर्मियों ने देखा तो दोनों को रोका और मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पति-प|ी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिए।

नयापुरा पुलिस ने बताया कि राजू उर्फ लाल गुर्जर आदतन बदमाश है, जिसे कुछ समय पहले पुलिस ने अपहरण और फिरौती मांगने के एक मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जो हाल ही में जेल से छूटकर आया है। राजू ने बदमाशों के साथ मिलकर जिसका अपहरण किया, जेल से बाहर आते ही फिर से उसे धमकाने लगा।

शुक्रवार को राजू उर्फ लाला और उसकी प|ी सुनीता दोनों नयापुरा थाने आए। जहां सुनीता ने थानेदार एसआई अशोक को देखकर कहा कि इसने ही तुम्हें जेल भेजा था। जिसके बाद दोनों थानेदार अशोक से अभद्रता करने लगे और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। देखते ही देखते सुनीता ने अशोक का अंगूठा चबा दिया। जब बीच-बचाव करने कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह पहुंचा तो उसका अंगूठा चबाकर उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...