पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने अजीत सक्सेना

राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने अजीत सक्सेना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन जिला शाखा कोटा के जिलाध्यक्ष के चुनाव शुक्रवार को पेंशनर भवन में हुए। इसमें कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी अजीत सक्सेना जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। प्रदेश समन्वय समिति सदस्य सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि चुनाव में जिले के 203 सदस्यों ने भाग लिया। निर्वाचन अधिकारी राकेश भारतीय वरिष्ठ लेखाधिकारी एमबीएस चिकित्सालय ने परिणामों की घोषणा की। बताया कि जिलाध्यक्ष के लिए अजीत सक्सेना को 143 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी सदस्य को 60 मत मिले। ऐसे में सक्सेना को 83 मतों से विजयी घोषित किया गया है। इससे पूर्व 5 प्रांतीय प्रतिनिधि दिनेश जैन, कीर्ति भड़सावले, मोहर सिंह मीणा, राजेश सोनी, प्रवीण सक्सेना को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। प्रदेश समन्वय समिति के संयोजक दिनेश जैन ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर सभी सदस्यों का आभार जताया। इधर, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सक्सेना ने कहा कि लेखाकर्मियों की प्रतिष्ठा पर आंच नहीं आने दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...