पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • शिक्षकों ने की गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर लगाने की मांग

शिक्षकों ने की गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर लगाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों के आवासीय शिविर के स्थान पर गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर की मांग की है। जिलाध्यक्ष रामेश्वर सामरिया के नेतृत्व में शिविरों का विराेध करते हुए शिक्षा राज्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिला मंत्री अशाेक लाेदवाल ने बताया कि सरकार की ओर से वरिष्ठ अध्यापकों के प्रशिक्षण संभाग से बाहर दूसरे जिलों में आवासीय करवाए जा रहे हैं। इसी प्रकार कक्षा 1 से 5वीं तक की कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षकों के प्रशिक्षण आवासीय कराए जाने हैं। जबकि प्रदेश में तेज गर्मी पड़ रही है। ऐसे में आवासीय शिविर उचित नहीं है। ज्ञापन देने वालाें मे भाेजराज ढूंढारा, गाेपाल लाल मीणा, सुरेंद्र गाेचर, आेम प्रकाश मालव, कुंजबिहारी पंकज, विद्यासागर वर्मा, महेंद्र चाैधरी, आेमप्रकाश प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...