कोटा| जिले में भेडों के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित निष्क्रमण 1 जुलाई से 31 अक्टूबर के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर एवं प्रभारी अधिकारी न्याय अनुभाग ने उड़नदस्तों का गठन किया है। इसके लिए तहसीलदारों को उनके परिक्षेत्रों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। एडीएम के आदेशानुसार गिरधरपुरा, कोलीपुरा, बोराबास, तालाब गांव, जगपुरा, केवलनगर, लखवा, कोलाना, रेतीया चौकी, अमर कुआं, आलनिया स्टेशन, खानपुरिया गांव शंभुपुरा, मांदलिया व उप तहसील मण्डाना का समस्त क्षेत्र के लिए संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग के प्रभार में उडन दस्ते का गठन किया गया है।