कोटा| कोटा बॉक्सिंग संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले कोटा के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को बड़गांव गुरुद्वारा प्रमुख बाबा लक्खा सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस प्रतियोगिता में कोटा के लिए खेलते हुए 18 में से 15 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। इनमें से 14 खिलाड़ी महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी के थे। इसमें कोटा की अरुंधति को बेस्ट बॉक्सर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया था।