पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • राज्य जिम्नास्टिक संघ के नए अध्यक्ष होंगे चैनसिंह राठौड़

राज्य जिम्नास्टिक संघ के नए अध्यक्ष होंगे चैनसिंह राठौड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक संघ के 20 मई को होने वाले चुनावों से पहले शुक्रवार शाम पांच बजे नामांकन पत्रों की जांच की गई। चुनाव अधिकारी रविंद्र विजय ने बताया कि सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।

अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक नाम कोटा के चैनसिंह राठौड़ का ही आया है। ऐसे में उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। उपाध्यक्ष पद पर घनश्याम सिंह राणावत, विक्रम सिंह भाटी, रमेश इंदौलिया, परमेश्वर प्रजापत का नाम है।

सचिव के लिए भागीरथ पुनिया व उदयसिंह चौहान का नाम शामिल है। 19 मई तक नाम वापसी होगी। इस दिन रात सवा नौ बजे अंतिम सूची जारी होगी। 20 मई को जरूरत पड़ने पर ही मतदान होगा।

खबरें और भी हैं...