डिविजनल मेहतर मजदूर यूनियन ने सफाई कर्मचारी भर्ती में सरकार की ओर से आरक्षण नीति लागू करने का विरोध किया है। इसके लिए संभागीय आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है।
अध्यक्ष चंद्रभान अरविंद ने बताया कि वाल्मिकी समाज का सफाई कर्मचारी पद परंपरागत है। प्रदेश के सभी नगर निगमों व परिषदों में सफाई कार्य समाज ही करता आ रहा है। स्थायी, अस्थाई व संविदा पर कार्य भी यही समाज के लोग करते हैं। इस परंपरागत सफाई व्यवस्था में आरक्षण लागू करना गलत है। उन्होंने कहा कि समाज के परंपरागत सफाई कार्य को छीनने का प्रयास किया तो समाज लड़ाई लड़ेगा।